{"_id":"602023938ebc3e4c810c114d","slug":"young-couples-express-love-by-giving-roses-and-gifts-faridabad-news-noi5643495191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा जोड़ों ने गुलाब और उपहार देकर किया प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा जोड़ों ने गुलाब और उपहार देकर किया प्यार का इजहार
विज्ञापन
फरीदाबाद रोज डे पर गुलाब के फूल से सजे ग्रिटिंग देखतीं युवतियां।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रविवार को रोज डे मनाया गया। युवा जोड़ों ने गुलाब और उपहार देकर अपने प्यार का इजहार किया। सोशल मीडिया पर भी रोज डे ट्रेंड में रहा। स्पेशल मीम्स, ईमोजी और खास संदेश के साथ दिनभर युवाओं के मेसेज ट्रेंड करते रहे। लोग एक दूसरे से मिलने और अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए हर दिन को खास तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजारों में भी रौनक साफ दिखाई दे रही है।
कह दूं तुम्हें या चुप रहूं.. हमें तुमसे प्यार कितना.., हम बने तुम बने एक-दूजे के लिए.. जैसे गानों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए। प्रेमी और विवाहित जोड़ों ने भी एक-दूसरे को तोहफे, गुलाब देकर अपने पुराने पलों को फिर से याद किया।
वैलेंटाइन-डे को लिए युवाओं में काफी उत्सुकता रहती है। इस बार कोरोना के कारण लोगों के बीच दूरियों बढ़ी तो प्यार और गहरा हुआ। ऐसे में इस बार प्यार के इस सप्ताह का बेसब्री से इंतजार रहा।
विज्ञापन
पहले दिन रोज डे का खुमार ऐसा था कि रविवार सुबह से ही मॉल में युवाओं की भीड़ रही। मोबाइल पर भी युवाओं ने मेसेज और वीडियो बनाकर प्यार का इजहार किया। सेक्टर-12 टाउन पार्क, सेक्टर-31 टाउन पार्क, सेक्टर-16 अपना पार्क, सेक्टर-37 तिकोना पार्क आदि पार्कों में पूरे दिन प्रेमियों की भीड़ दिखी। इस पार्कों में अधिकांश लोगों ने प्रेमियों के साथ समय बिताकर खुशी मनाई।
ग्रीटिंग कार्ड पर लिखी दिल की बात
प्रेमियों ने ग्रीटिंग कार्ड खरीदे। ग्रीटिंग कार्ड पर अपने दिल की बात लिखकर अपने प्रेमी-प्रेमियों को दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग सिटी मॉल स्थित आर्चिज गैलरी के प्रबंधक श्रीधर ने बताया कि उनके पास 20 रुपये से लेकर पांच रुपये तक के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध है। वैलेंटाइन सप्ताह आते ही ग्रीटिंग कार्ड की मांग काफी बढ़ जाती है। रविवार को सुबह से ही गैलरी में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने ग्रीटिंग कार्ड के अलावा उपहार भी खरीदे।
रेस्तरां में हुई पहले बुकिंग
शहर के छोटे बड़े करीब 450 रेस्तरां है। क्राउन प्लाजा स्थित मार देन पराठा रेस्तंरा के संचालक गुरदीप बख्शी ने बताया कि वैलेंटाइन-डे पर कई रेस्तरां में लोगों ने अपने प्रेमी के नाम से पहले ही सीट बुक कराई हुई थी। इसमें साथी के नाम के ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब का फूल भी रखा गया था। कैंडल और गुब्बारों से टेबल सजाई गई थी।