फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You have to run to catch the bus in the scorching heat.

Faridabad News: भीषण गर्मी में बस पकड़ने के लिए लगानी पड़ती है दौड़

Wed, 29 Apr 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
You have to run to catch the bus in the scorching heat.
फरीदाबाद एनआईटी ​तीन म​स्जिद चौक गुरूग्राम रोड पर नही बना बस क्यू शेल्टर तेज धूप में खड़े यात्र - फोटो : 1
सिर्फ दिखावे के लिए बने हैं बस क्यू शेल्टर, आगे या पीछे रुकतीं हैं बसें
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टरों की हालत है जर्जर, अतिक्रमण ने बढ़ाई परेशानी
निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की खामियां यात्रियों के लिए समस्या बनती जा रही हैं। क्यू शेल्टरों पर बसों का निर्धारित स्थान पर न रुकना, शेल्टरों की जर्जर हालत और आसपास अवैध रूप से खुली दुकानों ने स्थिति को और खराब कर दिया है। तेज धूप और लू के बीच यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन उन्हें न तो सही छाया मिलती है और न ही पर्याप्त सुविधा।



यात्रियों का कहना है कि कई बसें तय स्टॉप पर रुकने के बजाय आगे या पीछे रुक जाती हैं। ऐसे में बस पकड़ने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। तेज धूप में यह स्थिति उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी बन रही है। कई जगहों पर शेल्टर की छत टूटी हुई है, शेल्टर जंग खाकर कमजोर हो चुके हैं और बैठने की व्यवस्था भी खराब है। कुछ शेल्टर के आसपास गंदगी फैली हुई है। कई बस शेल्टरों के आसपास छोटी दुकानों का अतिक्रमण भी देखने को मिल रहा है। इन दुकानों के कारण शेल्टर का स्थान संकरा हो गया है और यात्रियों को खड़े होने में दिक्कत होती है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बस चालकों को निर्धारित स्टॉप पर ही बस रोकने के निर्देश दिए जाएं और जर्जर शेल्टरों की मरम्मत जल्द कराई जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाकर यात्रियों के लिए पर्याप्त स्थान और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन


बस सेवा की हालत बहुत खराब हो गई है। बसें अपने स्टॉप पर रुकती ही नहीं हैं। हमें वहीं जाकर खड़ा होना पड़ता है जहां बस रुकती है। गर्मी में धूप में खड़ा रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। - कोमल
विज्ञापन
विज्ञापन



शेल्टर सिर्फ नाम के रह गए हैं। बसें वहां रुकती ही नहीं, इसलिए हमें बच्चों के साथ धूप में खड़ा होना पड़ता है। गर्मी में हालत खराब हो जाती है। - संदीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed