{"_id":"60d0d8488ebc3e330a1c4b71","slug":"yoga-diwas-faridabad-news-noi588960561","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। इस दौरान गांवों से लेकर शहरों तक लोगों ने घरों के अंदर, छतों और खुले मैदानों में भी योग क्रियाएं कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया। जिले का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान योग के विभिन्न आसन, मुद्राएं व योग सीखने व करने पर जोर रहा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि योग देश की प्राचीनतम पद्धति है। एयर फोर्स के सैनिकों ने आसमान, नेवी के सैनिकों ने समुद्र, आम जन और थल सेना ने धरती पर योग दिवस मनाया। प्रदेश में 1100 और जिले में 50 स्थानों पर इसे मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए गए योग का लाइव प्रसारण किया गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव विधायक राजेश नागर, फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपायुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, पुलकित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
इन जगहों पर हुआ आयोजन
एनआईटी स्थित राजकीय स्कूल, मिल्खा सिंह ग्रीन पार्क, विवेकानंद पार्क सेक्टर-65, अटल पार्क सेक्टर-64 , मित्तल पार्क सेक्टर-7 में एसडीएम परमजीत, बल्लभगढ़ पार्क सेक्टर-2, जीओ कांप्लेक्स आईटी-4, योगा धाम एसडीएम नगर एनआईटी, तिलपत स्थित व्यायामशाला, छठ मैया पार्क बल्लभगढ़, पर्वतीया कॉलोनी स्वर्ण जयंती पार्क, व्यायामशाला तिलपत-2, विजेता पार्क बल्लभगढ़ सेक्टर-2, चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ अग्रसेन पार्क, प्याली चौक पार्क में डीटीसी रविंद्र सिंह, अटल पार्क सेक्टर-2, भारत कॉलोनी सिटी पब्लिक स्कूल, व्यायामशाला नवादा, व्यायामशाला फतेहपुर तगा, गर्ल स्कूल छांयसा, व्यायामशाला मच्छगर सहित अन्य जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
डीएवी शताब्दी कॉलेज में ऑनलाइन कार्यक्रम
डीएवी शताब्दी कॉलेज में शिक्षकों, छात्रों व लोगों को योग करवाने के लिए जूम व फेसबुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग्याध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार ने योग दिवस के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. सविता भगत ने एक व्यक्ति के जीवन में योग क्यों जरूरी है पर चर्चा की। योग शिक्षक उमेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग योग मुद्राओं के बारे में बताते हुए योग करवाया।
मानव रचना में हुआ आयोजन
मानव रचना शिक्षण संस्थान में ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष मंत्रालय और रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम द्वारा कार्यक्रम की मेजबानी सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत की गई। समारोह के अतिथि वक्ता योग विशेषज्ञ मनोज कुमार, भारतीय संस्कृति और योग के पूर्व शिक्षक और डीसी चौधरी रहे।
सूरजकुंड इंटरनेशन स्कूल में मना योग दिवस
सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में कोविड नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने ऑफलाइन और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन इस दिन का जश्न मनाया। सत्र की अध्यक्षता स्कूल के शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षक सनासिद्दी की और अनिल भट्ट ने की। स्कूल निदेशक सत्येंद्र भड़ाना ने सभी शिक्षकों और छात्रों को योग दिवस की बधाई दी।
योग एवं स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी
सेक्टर-8 के सीनियर सिटीजन क्लब की ओर से योग एवं स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। योगाचार्य डॉ. हरीश मोहन के सान्निध्य में क्लब के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक फायदे आमजन को बताए। लाभों का वर्णन करते हुए योगाचार्य हरीश ने लोगों को दिनचर्या का महत्व बताया।