{"_id":"64942ae15983845b11098859","slug":"yoga-and-music-complement-each-other-mla-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7368-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग एवं संगीत एक दूसरे के पूरक: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग एवं संगीत एक दूसरे के पूरक: विधायक
विज्ञापन
योग एवं संगीत एक दूसरे के पूरक : विधायक विश्व संगीत दिवस पर डीएवी स्कूल में हुआ कार्यक्रम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कला एवं संस्कृति कार्य विभाग हरियाणा द्वारा सेक्टर 14 के डीएवी स्कूल में बुधवार को विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कला और योग एक दूसरे के पूरक हैं।
विश्व संगीत दिवस पर विद्यालय के सभागार में शाम को आयोजित हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने बांसुरी, तबला, बेंजो, हारमोनियम, इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र विंड चाइम, मंजीरा, ढोलक, सितार, गिटार, ताल तरंग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्रों द्वारा विभिन्न शास्त्रीय संगीत, हरियाणवी तथा अन्य संगीतों की प्रस्तुतियां दी। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगीत किसी के लिए साध्य है, तो किसी के लिए साधना। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस 21 जून को आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि एक दूसरे के पूरक है। योग और संगीत, गुरु और शिष्य की परंपरा हमारे देश में प्राचीन काल से ही रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि युवाओं को आगे लाकर उनकी कला का प्रसार किया जा सके। इस पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इस मौके पर तनिष्का, गायक कृष्ण सांवरा और गायिका पद्मश्री विदुषी सुमित्रा गुहा ने अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कला एवं सांस्कृतिक विभाग की उपनिदेशक रेनू हुड्डा व तान्या चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि शास्त्रीय संगीत, हरियाणवी संगीत, हरियाणा के सावन के गीत, पहचानों सुर की महिमा और प्रकृति के सात यंत्रों का मिलन ही संगीत है, इन विषयों पर जैसे विषय बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर डीआईपीआरओ राकेश गौतम, मोंटी शर्मा, अभिषेक देशवाल, निसार अहमद खा, ऋषि शर्मा, किरण, अनुरोध जैन, अमित, प्रवीण, राजेश, मनदीप, अरुण, सुमन चटर्जी, किरण कुमार, अंकित, रेनू सहित सैकड़ों कला प्रेमी उपस्थित रहे।