फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yes Bank employee arrested for selling accounts to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को खाता बेचने में येस बैंक का कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Yes Bank employee arrested for selling accounts to cyber criminals
नौकरी के बहाने युवकों को बुलाकर खोलता था चालू खाते, 13.78 लाख की ठगी में कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। येस बैंक की महाराष्ट्र स्थित एक शाखा में तैनात बैंककर्मी रामविलास पांडे नौकरी दिलाने के बहाने युवकों को बैंक बुलाता था। बहाने से उनके चालू खाते खोलकर वो आगे साइबर ठगों को बेचता था। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने यूपी सुल्तानपुर के मूल निवासी रामविलास पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जो चालू खाते वो खोलता था, उन सभी खातों में अपनी ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर देता था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

प्रीपेड टास्क के बहाने हुई 13.78 लाख रुपये की ठगी में जांच करते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की है। सेक्टर-3 एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि उन्हें व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें घर बैठे कमाई के बारे में लिखा था। आरोपी ने शुरू में गूगल मैप पर रिव्यू के कुछ टास्क दिए। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये निवेश करने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 10.85 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन रिफंड के दौरान टैक्स के नाम पर और रुपये मांगे गए। इस तरह आरोपियों ने 1378278 रुपये की ठगी की थी। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed