{"_id":"685c4af23c7cb33c360d03d7","slug":"yellow-paw-was-used-on-encroachment-which-was-creating-hindrance-in-the-construction-of-elevated-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45966-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
विज्ञापन
शनि मंदिर और सोसाइटी की चहारदीवारी सहित कई दुकानों को तोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को अंबेडकर चौक और ऊंचागांव के पास तोड़-फोड़ की गई। जिसमें दशहरा मैदान के पास बने 5 शेड को तोड़ा गया, वहीं ऊंचागांव में बने शनि मंदिर और सोसाइटी की चहारदीवारी को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक की गई। विभाग की ओर से सभी को पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
बल्लभगढ़ में आगरा- मथुरा रोड से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड करीब 256 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस रोड के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह रोड मोहना रोड के ऊपर से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा।
कुछ जगह पर एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में अतिक्रमण बाधा बन रहा है। उस बाधा को हटाने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, उसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तोड़-फोड़ करने के लिए पुलिसबल की मांग की गई।
विज्ञापन
बुधवार को जिस जगह पर रोड का उतराव और चढ़ाव बनाया जा रहा है वहां तोड़-फोड़ की गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से दशहरा मैदान के पास बनी कबाड़ की पांच शेड को तोड़ा गया। उस दौरान दुकानदारों की ओर से विरोध किया गया, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाया। जिसके बाद पीला पंजा चलाकर शेड को तोड़ दिया। उसके बाद शाम को ऊंचागांव के पास नव दिव्या सोसाइटी की चहारदीवारी को तोड़ने का कार्य किया गया। उसके बाद सोसाइटी के पास बने शनि मंदिर और दो दुकानों को तोड़ा गया। जिसमें किराने की दुकान के साथ बिजली के सामान व अन्य दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा बिजली घर के पास बनी दुकानों के आगे बने रैंप को भी तोड़ना था, लेकिन दुकानदारों का सामान होने की वजह से उनको सामान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता अरुण ने बताया कि बुधवार को कई दुकानों को तोड़ा गया। जिनको विभाग की ओर से पहले दो बार नोटिस जारी कर दिया गया था।