फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   YBCC defeated Royal Club by six wickets.

Faridabad News: वाईबीसीसी ने रॉयल क्लब को छह विकेट से हराया

Tue, 26 May 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
YBCC defeated Royal Club by six wickets.
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाईबीसीसी ने रॉयल क्लब को छह विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल क्लब ने पांच विकेट पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कमल गोयल ने 57 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली जबकि पिंकुल वाधवा ने 44 रनों का योगदान दिया। वाईबीसीसी के लिए रजत ढींगरा ने दो विकेट चटकाए जबकि मोहित, केके और लकी को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईबीसीसी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 201 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से ओपनर सुमित यादव ने 63 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली जबकि मोहित सिंह ने नाबाद 27 रन बनाए। रॉयल क्लब के लिए पिंकुल वाधवा ने दो विकेट लिए जबकि शैलेंद्र ने और कमल गोयल ने एक-एक विकेट लिया। सुमित यादव को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed