फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yajurv made it to the next stage in the badminton championship

Faridabad News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में यजुर्व ने अगले चरण में बनाई जगह

Sat, 31 May 2025 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Yajurv made it to the next stage in the badminton championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्कूल में शनिवार से चार दिवसीय 45वीं फरीदाबाद जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के करीब 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों की श्रेणी के अंडर-11 आयुवर्ग के प्रथम राउंड में यजुर्व त्यागी ने माहिर कौशल को 15-8,15-8 से हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। इसमें विजेता खिलाड़ी अगस्त में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
लड़कों के अंडर 13 आयुवर्ग के एकल राउंड में लव्य शर्मा ने नैतिक नागर को 15-5,15-8 से हराया, जबकि, आयुष कुमार ने जयंत शर्मा को 15-9,15-13 से, सात्विक गुप्ता ने जय विरमानी को 15-9,15-13 से हराया। इसके अलावा गौरक्ष नेवार ने तुषार सैनी को 15-2,15-3 से और प्रांजल वर्मा ने लक्ष्य कपूर को 15-13,15-12 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसी प्रकार दक्ष बंसल ने प्रतीक जांगिड़ को 15-8,15-9 से हराया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-15 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में सिद्ध कक्कड़ ने योगी तंवर को 15-5,15-3 से जबकि अध्ययन चाहर ने मोन्निश गौतम को 15-5,15-7 से और अक्षित शर्मा ने आदित्य चतुर्वेदी को 15-6,15-3 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं, सत्यम भाटिया ने दिवाकर कूल को 15-3,15-9 से हराया। इस मौके पर फरीदाबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून तक किया जाएगा। इस मौके पर बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष आनंद मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कालरा, महासचिव संजय सपरा, अगम तलवार और वित्त सचिव, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed