{"_id":"6014482e8ebc3e5683277ae3","slug":"xii-student-hangs-in-hotel-faridabad-news-noi5626027100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं के छात्र ने होटल में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं के छात्र ने होटल में लगाया फंदा
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में बाटा चौक के पास एक ओयो होटल के कमरे में बारहवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान एनआईटी पांच निवासी हर्ष बजाज (18) के रूप में हुई है। मृतक के पिता अनूप बजाज बीके चौक पर फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्ष किसी बात को लेकर कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने कई बार परेशानी का कारण भी पूछा, लेकिन वह बात को टालता रहा। बृहस्पतिवार सुबह करीब 12 बजे वह घर से निकला। शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि वह कहां पर है।
शाम करीब 8 बजे उसने पिता व अन्य रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर अलविदा लिखकर भेजा। इसके बाद उसका फोन उठना बंद हो गया। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही उन्हें बाटा चौक स्थित गेस्टहाउस से फोन आया कि उनके बेटे ने फंदा लगा लिया है। गेस्टहाउस संचालक का कहना है कि हर्ष ने बृहस्पतिवार दोपहर कमरा बुक किया था। रात में जब उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला।
विज्ञापन
हर्ष का शव पंखे पर एक फंदे से लटका हुआ था जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने हर्ष की आईडी से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एसआई प्रदीप ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।