{"_id":"6965470c1660ddcad20058aa","slug":"x-ray-service-stalled-at-the-district-civil-hospital-causing-inconvenience-to-patients-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60183-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सेवा ठप, मरीजों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सेवा ठप, मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार बनी हुई है। अस्पताल की एक्स-रे मशीन महीनों से खराब पड़ी है। इससे हड्डी रोग, दुर्घटना में घायल और गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर के निजी सेंटरों में जांच कराने के लिए भेजा जा रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
बीके नागरिक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रवि शंकर गौड़ ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन 200 के करीब मरीज आते हैं, जिनमें कई मरीज ऐसे होते हैं जिनका बिना एक्स-रे किए इलाज करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि हम एक्स-रे जांच लिख देते हैं लेकिन यहां सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे उनको समय पर इलाज नहीं मिल पाता। एक्स-रे मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। इसे जल्द ठीक कराने की प्रक्रिया चल रही है। आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों की पोर्टेबल मशीन से जांच की जा रही है।