{"_id":"69c2e30dbaf18a54e1036b68","slug":"worm-patients-are-reaching-hospitals-children-are-more-affected-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65791-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अस्पताल पहुंच रहे कृमि संक्रमण के मरीज, बच्चे अधिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अस्पताल पहुंच रहे कृमि संक्रमण के मरीज, बच्चे अधिक प्रभावित
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना और उल्टी जैसी शिकायतों के साथ कई मरीज पहुंच रहे हैं। रोजाना इस समस्या से पीड़ित 8-10 बच्चे इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, वहीं कई वयस्क भी इन्हीं परेशानियों के कारण चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह सभी लक्षण कृमि संक्रमण में पाए जाते हैं । मरीज राकेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से पेट दर्द और कमजोरी महसूस हो रही थी। जांच के बाद डॉक्टर ने कृमि संक्रमण बताया और दवा दी है। वहीं दूसरी मरीज पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे को बार-बार पेट में दर्द हो रहा था और भूख नहीं लग रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। इस संबंध में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि कृमि संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन और अस्वच्छता के कारण होता है। वहीं अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय रानी ने बताया कि बच्चे अक्सर गंदी वस्तुएं मुंह में डाल लेते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, उन्हें खुला भोजन न दें और व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतें विकसित करें ताकि इस संक्रमण से बचाव किया जा सके। संवाद
क्या होता है कृमि संक्रमण?
चिकित्सकों के अनुसार यह एक परजीवी बीमारी है जो दूषित भोजन, पानी या मिट्टी के कारण होती है। अस्वच्छता भी इसका एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
क्या होता है कृमि संक्रमण?
चिकित्सकों के अनुसार यह एक परजीवी बीमारी है जो दूषित भोजन, पानी या मिट्टी के कारण होती है। अस्वच्छता भी इसका एक प्रमुख कारण है।