{"_id":"6069f3dd8ebc3e59096277c1","slug":"workers-will-get-vaccination-facility-in-the-company-itself-faridabad-news-noi5752417154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों को कंपनी में ही मिलेगी टीकाकरण की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों को कंपनी में ही मिलेगी टीकाकरण की सुविधा
विज्ञापन
फरीदाबाद। टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब उद्योगों के कामगारों को अपना लक्ष्य बनाने की तैयारी कर रहा है। विभागीय निर्देशों के अनुसार 45 साल की उम्र से अधिक वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जाना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग औद्योगिक इकाइयों में ही शिविर लगाकर टीकाकरण कराएगा।
फरीदाबाद में छोटे-बड़े लगभग 22 हजार उद्योग हैं। इसमें कामगार वर्ग में 45 साल की उम्र से अधिक के कामगार बड़ी संख्या में काम करते हैं। स्वास्थ्य विभाग सातों दिन टीकाकरण की सुविधा के साथ ही न सिर्फ रिहायशी क्षेत्र में शिविर लगा रहा है, बल्कि अब उद्योगों को भी दायरे में लाने की तैयारी कर रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि बड़े उद्योगों में एक ही दिन में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है। ट्रायल के आधार पर कुछ उद्योगों में ऐसा किया गया है। अब व्यापक स्तर पर यह प्लान लागू किया जाएगा। इससे कर्मचारी वर्ग को टीकाकरण के लिए अलग से समय निकालने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
अप्रैल को घोषित किया गया महा टीकाकरण माह
जिले में 78 स्थायी केंद्रों पर रोजाना टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं आरडब्ल्यूए व संस्थाओं के साथ मिलकर स्थानीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। पहले सोमवार व मंगलवार को टीकाकरण का महा अभियान चलाया जा रहा था। अब हर दिन सौ से अधिक टीकाकरण सेशन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में रविवार को भी 125 के लगभग टीकाकरण कराया गया। अप्रैल माह को महा टीकाकरण माह घोषित किया गया है। पिछले पांच दिनों में 50 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन-
जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सप्ताह में दो से तीन बार वैक्सीन की खेप पहुंच रही है। दो दिन पहले ही 12 हजार कोविशील्ड आई है। वहीं, कोवाक्सिन की करीब 20 हजार डोज उपलब्ध है। मांग के अनुसार सप्लाई मिल रही है। - डॉ. रमेश, टीकाकरण, नोडल अधिकारी
फरीदाबाद जिला टीकाकरण के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यहां व्यवस्था बनाकर रखने में लोगों के सहयोग की जरूरत है। अप्रैल में मामले बढ़ने की उम्मीद है। हर दिन संक्रमण के बढ़ते मामले इसका प्रमाण हैं। ऐसे में लोगों की जागरूक रहने की जरूरत है। - डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी