{"_id":"69f4f35a1167ec8ebe036de1","slug":"workers-were-informed-about-the-importance-of-may-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68952-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: श्रमिकों को मई दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: श्रमिकों को मई दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने जिले की विभिन्न फैक्टरियों के गेट पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान श्रमिकों को मई दिवस के महत्व और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत छायंसा स्थित स्टार वायर कंपनी में झंडा फहराकर की गई। सीटू के महासचिव जयभगवान और जिला प्रधान निरंतर पराशर ने श्रमिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ी हुई मजदूरी देने में देरी की जा रही है, जिससे श्रमिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
जीकेएन फैक्ट्री में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने मजदूर दिवस को श्रमिकों का सबसे बड़ा पर्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने लंबे संघर्ष के बाद अपने अधिकार हासिल किए हैं, जिन्हें बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने नए लेबर कोड्स पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकार कमजोर हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा भारत गियर लिमिटेड और सेक्टर-25 स्थित कंपनी में भी झंडा फहराकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों श्रमिकों ने इसमें भाग लिया। सीटू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय पर संशोधित मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो श्रमिक आंदोलन के लिए मजबूर हो सकते हैं।