फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Worker dies after drum bursts while welding

Faridabad News: वेल्डिंग करते समय ड्रम फटने के कर्मचारी की मौत

Sun, 27 Oct 2024 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after drum bursts while welding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-57 स्थित एक कंपनी में वेल्डिंग करते समय लोहे का एक ड्रम फट गया। उसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। वह मूलरूप से पलवल का रहने वाला था। वह कंपनी में वेल्डिंग करने का काम करता था। शनिवार सुबह वेल्डिंग करते समय मुकेश ने जैसे ही अर्थिंग का तार लोहे के ड्रम पर रखा, उसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक ड्रम फट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुंरत अन्य कर्मचारी नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed