फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work stoppage warning for non-payment

भुगतान न होने पर काम रोकने की चेतावनी

Mon, 09 Nov 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Work stoppage warning for non-payment
भुगतान न होने पर काम रोकने की चेतावनी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के ठेकेदारों ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर दो से तीन दिन में उनकी बकाया राशि के भुगतान पर निगम ने ध्यान नहीं दिया, तो बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और एनआईटी में चल रहे विकास कार्य रोक दिए जाएंगे। ठेकेदारों में इसलिए रोष अधिक है कि करीब 150 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो रहा है। इस संबंध में ठेकेदार एसोसिएशन ने नगर आयुक्त से मिलकर बकाया बिल भुगतान की गुहार लगाई है। नगर निगम ठेकेदार एसोसिएशन ने नगर आयुक्त डॉ. यश गर्ग से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। साल भर से 100 से अधिक ठेकेदारों ने नगर निगम से 150 करोड़ लेने हैं। फिर भी ठेकेदार नगर निगम का काम कर रहे हैं। इंटरलाकिंग टाइल, सीवर क्लीनिंग व ड्रेनेज का काम चल रहा है। ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज सिंह, रविंद्र भाटी, चमन नागर, राकेश गोयल बिल्ले, नवीन भाटी, गिरिराज सिंह, अनिल शर्मा और गजाधर ने नगर आयुक्त से मिलकर पूरी बात रखी। वहीं नगर आयुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा और शहर के विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed