फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work on the four-lane road from Sector 37 to 65 has not started despite approval.

Faridabad News: सेक्टर-37 से 65 तक फोरलेन सड़क की मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम

Sat, 12 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Work on the four-lane road from Sector 37 to 65 has not started despite approval.
20 किलोमीटर लंबी सड़क को विकसित करने की योजना लंबे समय से फाइलों में धूल फांक रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-37 से 65 तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना घोषणाओं और फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क को विकसित करने की योजना लंबे समय से फाइलों में धूल फांक रही है। अब परियोजना की डीपीआर तैयार होने के बाद फाइल फिर लखनऊ भेजी गई है। अब सरकार से आदेश मिलने का इंतजार है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि साल के अंत तक निर्माण शुरू हो सकता है।

सेक्टर-37 स्थित पल्ला पुल से सेक्टर-65 साहूपुरा तक आगरा नहर के साथ बनी सड़क लंबे समय से यातायात के दबाव का सामना कर रही है। सड़क के चार लेन होने से सेक्टर-37, पल्ला, खेड़ी, चंदावली, आईएमटी और सेक्टर-65 समेत आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इस परियोजना को लेकर जनवरी 2025 में हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एमओयू साइन हुआ था। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि सड़क चौड़ीकरण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो सका है। इस परियोजना में चार लेन की सड़क बनने से ग्रेटर फरीदाबाद, पल्ला और बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस योजना पर करीब 278 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यह सड़क सेक्टर-37 से लेकर आईएमटी तक दो लेन की है और आईएमटी पुल से आगे एक लेन की है।
विज्ञापन


फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का होगा निर्माण

योजना में सड़क को फोर लेन करने के साथ करीब 20 किलोमीटर लंबा फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाने का भी प्रावधान था। इसके अलावा आईएमटी, चंदावली, सेक्टर-8 बड़ौली, बीपीटीपी, खेड़ी कट और पल्ला में छह जगह फ्लाईओवर प्रस्तावित थे। लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी परियोजना का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

परियोजना को मंजूरी के लिए लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। जैसी ही मुख्यालय से हरी झंडी मिलेगी। जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।- एके जैन, एसडीओ, सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article