{"_id":"690cf298fd7a9141a70713f7","slug":"work-on-placing-steel-girders-over-the-agra-canal-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55181-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर के ऊपर स्टील के गर्डर रखने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर के ऊपर स्टील के गर्डर रखने का काम शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-65 में साहुपुरा गांव के पास दो एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का काम तेजी से किया जा रहा है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इंटरचेंज बनाने के लिए पिलर बनाने के बाद उसने ऊपर गर्डर रख दिए हैं। वहीं अब आगरा नहर के दोनों ओर बने पिलर पर स्टील के गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा है।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद जिले के साहुपुरा, सोतई, चंदावली, बहबलपुर, फफूंदा, पन्हेंड़ा खुर्द, महमदपुर, हीरापुर, छांयसा, मोहना, मोहियापुर और पलवल जिले के बेगमपुर, झुंपा गांव से होकर गुजरेगा। गांव साहुपुरा के पास आगरा नहर के दूसरी ओर गांव सोतई है। जहां पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं। वही दूसरी ओर आगरा नहर के दोनों और खड़े पिलर के ऊपर अब स्टील के गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा है।