फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work at Madrasan Company remained stalled on Tuesday as well.

Faridabad News: मदरसन कंपनी में मंगलवार को भी ठप रहा काम

Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Work at Madrasan Company remained stalled on Tuesday as well.
कर्मचारियों ने कहा, जब तक वेतन नहीं बढ़ेगा प्रदर्शन जारी रहेगा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित मदरसन कंपनी में मंगलवार को भी काम पूरी तरह से ठप रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं बढ़ाया जाता, तब तक यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। बता दें कि सोमवार की ही तरह मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से ही कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दरअसल कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी प्रबंधन की ओर से कहा जा रहा है कि 15200 रुपये सभी की सैलरी कर दी जाएगी।

इनमें से पीएफ और ईएसआई हटाकर करीब 13 हजार रुपये कर्मचारी के खाते में जाएंगे। जोकि नए कर्मचारी के लिए सही हैं, पर जो कर्मचारी पिछले चार से पांच साल से काम कर रहे हैं, उनके लिए यह बेहद कम हैं। ऐसे में उनका कहना था कि सैलरी को कम से कम 20 हजार किया जाए ताकि इतनी महंगाई के बीच जीवन-यापन आसानी से कर सकें।
विज्ञापन



बता दें कि सोमवार को कंपनी प्रबंधन ने नवनियुक्त, अर्ध कुशल और कुशल कारीगर के आधार पर भी सैलरी निर्धारित करने की बात कही थी। हालांकि कर्मचारी इससे खुश नहीं थे। उनका कहना था कि सबका काम एक ही है और इसमें बहुत ज्यादा कोई कुशल या अर्ध कुशल की जरूरत नहीं है। यह जानबूझकर कंपनी की ओर से किया जा रहा है, ताकि सैलरी ना बढ़ानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत



जो कर्मचारी आज आया है, उसके लिए तो 15200 फिर भी ठीक हैं, पर जो चार साल पहले से कार्य कर रहा है, उसे भी इतना ही वेतन मिलेगा ये कैसा नियम है।- संदीप, कर्मचारी



हमारी मांग है कि सैलरी को 20 हजार किया जा सके ताकि इतनी महंगाई में कम से कम गुजारा तो हो सके। सोमवार से अब तक कोई रास्ता नहीं निकला है।-राज, कर्मचारी



सोमवार को पूरा दिन धूप में बैठे रहे थे और मंगलवार को भी दोपहर के 12 बजे तक कोई जवाब नहीं मिला है। सिर्फ पुलिसवालों की तरफ से धमकाया और भगाया जा रहा है।- करण, कर्मचारी



हमारी मांग 20 हजार सैलरी को लेकर ही है। जब तक वह पूरी नहीं होगी, तब तक रोजाना कम ठप रहेगा। कर्मचारी आएंगे तो जरूर पर गेट के अंदर कोई नहीं जाएगा।-सचिन, कर्मचारी




सभी लोग फिर से इकट्ठा हुए हैं, उम्मीद है कि सैलरी बढ़ा दी जाएगी। जब तक नहीं बढ़ाते हैं, तब तक ऐसे ही बैठे रहेंगे।-सौरभ, कर्मचारी



15 हजार में से 13 हजार खाते तक आएंगे, इनमें से करीब दो हजार आने जाने का किराया, तीन से चार हजार मकान का किराया और तीन से चार हजार खाने में खर्च हो जाते हैं तो बचेगा क्या।-राजेश, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed