फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Won national medal at the age of just 12-13 years

Faridabad News: महज 12-13 साल की आयु में जीत लिया राष्ट्रीय पदक

Thu, 28 Aug 2025 10:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Won national medal at the age of just 12-13 years
गौरव मिश्रा
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेलों में हरियाणा को देश में प्रथम स्थान पर माना जाता है। देश की महज दो प्रतिशत आबादी वाला यह राज्य ओलिंपिक में भारत के लिए 30 प्रतिशत पदक लेकर आता है। राज्य की इसी परंपरा को जिले के छोटे-छोटे खिलाड़ी पूर्ण रूप से आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। जिले की महज 13 साल की प्रियांशी 11 साल की वंशिका और रिजवान के अलावा 12 साल के चिराग गोस्वामी और 13 साल की सान्वि चौहान इसे साबित भी कर चुके हैं। प्रियांशी ने तो 3 स्वर्ण समेत 4 पदक जीतकर कई बार जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

बता दें कि इन 5 में से तीन खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में पदक अपने नाम किया। वहीं, एक ने फुटबॉल और एक खिलाड़ी ने टेनिस प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। प्रियांशी राजपूत ने लगातार 36वें और 37वें राष्ट्रीय ताइक्वांडो खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, रेवाड़ी में हुए 57वें हरियाणा स्कूल गेम्स में भी स्वर्ण पाया। हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

वंशिका राजपूत और रिजवान सैफी ने भी 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया है। चिराग गोस्वामी ने राष्ट्रीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य जीता था। वहीं, सान्वि चौहान ने हिमाचल प्रदेश में करीब 3 सप्ताह पहले संपन्न हुई सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ की प्रियांशी ने बताया कि वह महज 6 साल की उम्र से ही ताइक्वांडो खेल रहीं है। कभी भी अभ्यास को नहीं छोड़ती हैं। आने वाले समय में सिर्फ राष्ट्रीय नहीं अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर भारत का परचम लहराना है।


सान्वि चौहान ने बताया कि महज 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। यह सिर्फ खेल नहीं है जीवन जीने का हौसला है। प्रयास है कि सानिया मिर्जा की तरह मैं भी भारत का प्रतिनिधित्व करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed