{"_id":"6a396f0efa6c7dc300087d89","slug":"won-five-gold-medals-at-the-national-kickboxing-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72983-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते पांच स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते पांच स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फरीदाबाद की सौम्या का इंदौर में जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 11 वर्षीय सौम्या भारद्वाज ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। सौम्या ने प्रतियोगिता की पांच अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए सभी में शानदार प्रदर्शन किया और कुल पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
सौम्या ने 37 किलोग्राम भारवर्ग के प्वाइंट फाइट इवेंट के पहले मुकाबले में बिहार की खिलाड़ी को 11-0 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात को 7-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। जहां पर उन्होंने 10-0 से हराया जबकि इसके बाद सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल मुकाबले में केरल की खिलाड़ी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर पहला स्वर्ण जीता। इसके बाद उन्होंने प्वाइंट फाइट की टीम इवेंट में भी स्वर्ण अपने नाम किया। इसके बाद किकलाइट में सौम्या ने मणिपुर को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। क्वार्टर में राजस्थान, सेमीफाइनल और फाइनल में केरल की खिलाड़ी को 3-0 - 3-0 से हराकर तीसरा पदक अपने नाम कर लिया। सौम्या का जादू यहीं नहीं रुका, उन्होंने म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल और क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल (जिसमें उन्होंने 12 खिलाड़ियों को पछाड़ा) में भी सोने पर कब्जा किया।
सौम्या के कोच सचिन गुप्ता ने बताया कि इससे पहले मई की शुरुआत में फरीदाबाद के जेसी बोस विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सौम्या ने पांच इवेंट्स में हिस्सा लिया था। उस समय उन्होंने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते थे लेकिन इस बार राष्ट्रीय पटल पर सौम्या ने अपनी कमियों को सुधारते हुए पांचों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।