फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's skin is becoming more allergic to chemical dyes

Faridabad News: केमिकल युक्त रंगों से महिलाओं की त्वचा पर बढ़ रही एलर्जी

Sat, 07 Mar 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women's skin is becoming more allergic to chemical dyes
बीके अस्पताल में पहुंच रहीं प्रतिदिन 25 महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के बाद केमिकल युक्त रंगों के कारण महिलाओं में त्वचा संबंधी समस्याओं के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। रंग खेलने के बाद कई महिलाओं के चेहरे पर एलर्जी, जलन, रूखापन और त्वचा में दरारें पड़ने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं की त्वचा पुरुषों की तुलना में अधिक नाजुक होती है, जिस कारण केमिकल युक्त रंगों का असर उन पर जल्दी दिखाई देता है। त्वचा पर ऐसे रंग लगने से एलर्जी, खुजली, जलन और सूखापन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। बीके अस्पताल में भी इस तरह के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 25 महिलाएं त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस राठी ने बताया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए उन्हें होली के दौरान और उसके बाद त्वचा की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में लापरवाही करने से समस्या आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है। उनका कहना है कि केमिकल युक्त रंगों से बचाव के लिए लोगों को प्राकृतिक या हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए और होली खेलने के बाद त्वचा को अच्छी तरह साफ कर मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। यदि त्वचा पर समस्या बढ़ रही है, तो तुरंत चिकित्सकों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed