फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's self-help groups to gain employment and increased rural income through the dairy sector; Guru Purnima festival celebrated.

Faridabad News: महिला स्वयं सहायता समूहों को डेयरी से मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी ग्रामीण आय

Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women's self-help groups to gain employment and increased rural income through the dairy sector; Guru Purnima festival celebrated.
जिले में नाबार्ड और एनआरएलएम से जुड़े हैं सैकड़ों समूह, साझा डेयरी योजना से मिल सकता है लाभ
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए डेयरी कारोबार रोजगार और आय का नया जरिया बन सकता है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ने के लिए साझा डेयरी योजना के तहत विशेष प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। इसके तहत पंचायती जमीन पर समूहों के लिए डेयरी शेड उपलब्ध कराने और पशुओं की खरीद के लिए ऋण सुविधा देने की योजना है। इससे जिले के नचौली, मुजैड़ी, मंझावली समेत अन्य गांवों में सक्रिय महिला समूहों को लाभ मिलने की उम्मीद है।




जिले में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और नाबार्ड के माध्यम से सैकड़ों स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। अकेले नाबार्ड की ओर से नहर पार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 125 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। वहीं, एनआरएलएम के तहत भी जिले में महिला समूहों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार की नई योजना से इन समूहों को डेयरी कारोबार शुरू करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन




पैक्स के माध्यम से डेयरी शुरू करने के लिए मिलेगा प्रोत्साहन



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि पैक्स के माध्यम से महिलाओं के समूहों को दूध की डेयरी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साझा डेयरी योजना के तहत समूहों को पशुपालन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही स्वरोजगार मिलने के साथ परिवार की आमदनी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूध उत्पादकों की प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी



सरकार ने दूध उत्पादकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है। सर्दियों में मिलने वाली तीन रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर पांच रुपये और गर्मियों में पांच रुपये से बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर किया जाएगा। सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदेश में प्रतिदिन करीब पांच लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है।




700 वीटा बूथ खुले, 558 और खोलने की तैयारी



प्रदेश में 700 नए वीटा बूथ खोले जा चुके हैं। जल्द ही 318 और बूथ खोले जाएंगे, जबकि 240 बूथ खोलने की प्रक्रिया जारी है। इससे दुग्ध उत्पादों की बिक्री के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार रेवाड़ी के बावल में 1.50 लाख लीटर क्षमता का दुग्ध प्लांट स्थापित कर रही है। इसकी क्षमता बढ़ाकर पांच लाख लीटर करने की योजना है। इसके अलावा जल्द ही आइसक्रीम का उत्पादन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed