फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's College sent a proposal of 2.5 crores under Usha Grant Scheme

Faridabad News: उषा ग्रांट योजना के तहत महिला महाविद्यालय ने 2.5 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Mon, 18 Aug 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women's College sent a proposal of 2.5 crores under Usha Grant Scheme
सेक्टर-16 स्थित विद्यालय में लाइब्रेरी, स्टूडियो व प्रयोगशालाओं के उपकरण पर होंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (उषा ग्रांट योजना) के तहत 2.5 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज में कई विकास कार्य किए जाएंगे।

इस राशि से महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए बाथरूम, लाइब्रेरी, अतिरिक्त कक्ष, स्टूडियो और संगीत व विज्ञान की प्रयोगशालाओं के लिए उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री, बेंच, कुर्सियां और अन्य आवश्यक संसाधन भी जुटाए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह फंड स्वीकृत होने के बाद छात्राओं को और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन





उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि जिले से चार कॉलेजों का चयन उषा ग्रांट योजना के तहत किया गया है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक कॉलेज को लगभग 10 करोड़ रुपये तक की राशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की जानी है। इसी क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16 की ओर से 2.5 करोड़ रुपये के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों को नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि छात्र-छात्राएं बेहतर तरीके से शिक्षा प्राप्त कर सकें और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed