फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women will observe Teej fast today, crowd gathered to apply mehendi

Faridabad News: आज तीज का व्रत रखेंगी महिलाएं, मेहंदी लगवाने के लिए रही भीड़

Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women will observe Teej fast today, crowd gathered to apply mehendi
स्मार्ट सिटी में जगह जगह तीज के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहने, मेहंदी लगवाई और झूले झूलकर तीज का जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर रविवार को महिलाएं सोलह सिंगार कर तीज का व्रत रखेंगी।
तीज का त्योहार भगवान शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर व्रत रखती है। वहीं दूसरी और शनिवार को कुछ संस्थानों की ओर से तीज महोत्सव मनाया गया। सेक्टर 21 सी स्थित निजी होटल में महिला सशक्तिकरण की ओर से तीज महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने कथक नृत्य और शास्त्रीय संगीत पेश किया। इसके अलावा कुछ महिलाओं की ओर से कपड़ों से लेकर खाने की स्टॉल भी लगाई गईं।
विज्ञापन

महिलाओं को लगाई गई फ्री मेहंदी
सेक्टर 31 स्थित निजी अस्पताल की ओर से महिलाओं को फ्री मेहंदी लगाई गई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर प्रवीन जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने भी मेहंदी लगवाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से अगर तीज पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तो यह बहुत ही अनोखी पहल है। इस मौके पर करीब 100 से अधिक महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। अस्पताल के निदेशक डॉ पंकज बत्रा ने बताया कि अस्पताल की ओर से इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रही भीड़
तीज उत्सव को लेकर जहां एक ओर महिलाएं मेहंदी लगवा रही है । वहीं दूसरी ओर महिलाएं व्रत के लिए हरे रंग के कपड़ों की खरीदारी करती हुई नजर आ रही हैं। इस दिन महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनना पसंद करती हैं। वहीं कहा जाता है कि सावन के महीने में हरे रंग की चूड़ियों को पहनना काफी शुभ होता है। इसलिए महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां भी खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed