फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's gang active: Get out of the house carefully, stealing the belongings of women sitting in the auto

महिला गैंग सक्रिय: घर से संभलकर निकले, ऑटो में बैठने वाली महिलाओं के सामान को करती है चोरी

Sun, 05 Dec 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women's gang active: Get out of the house carefully, stealing the belongings of women sitting in the auto
बल्लभगढ़। इन दिनों ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के कीमती सामान को चोरी करने के लिए एक महिला गैंग शहर में सक्रिय है। जो महिलाओं को बातों में उलझाकर या किसी अन्य तरह से नकदी, जेवर को लेकर फरार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला थाना आदर्श नगर थाने में सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधुवाटिका मलेरना रोड के रहने वाले रवि शंकर शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी भिमलेश शर्मा अपने भाई की शादी में दिल्ली जाने के लिए घर से एक बजे निकली थी। शादी में पहनने के लिए वह अपने साथ एक सोने का हार, चार सोने की अंगुठी और एक सोने का पैंडल सहित चांदी की पाजेब लेकर जा रही थी। उसने मधुवाटिका से ऑटो किया था। 24 फुट मलेरना रोड से दो महिलाएं बल्लभगढ़ के लिए उसमें बैठी थी। इसमें से एक महिला गुप्ता होटल के पास और दूसरी बल्लभगढ़ मेट्रो के पास उतर गई। कुछ दूरी पर चलने के बाद उसकी पत्नी ने देखा, उनके बैग की चैन खुली हुई है और जेवर का थैला गायब है।
विज्ञापन

पहले भी दिया था एक घटना को अंजाम
दो दिसंबर को गांव गढखेड़ा की मंजू शर्मा मायके गांव पालर, अलीगढ़, यूपी से अपने ससुराल गांव गढ़खेड़ा आ रहा थी। बल्लभगढ़ से गढखेड़ा आने के लिए ऑटो में बैठ गई। ऑटो में पहले से ही तीन महिलाएं बैठी हुई थी। उस समय उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था। ऑटो में बैठी हुई एक महिला के कहने पर उन्होंने चेन में लगे हुए मंगलसूत्र को अपने पर्स में डाल लिया। जब उन्होंने घर आकर अपने पर्स को चेक किया तो मंगलसूत्र गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed