फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   women's dead body found

सात दिन बाद नहर से मिला महिला का शव

Fri, 20 Dec 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
women's dead body found
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला मन्नू ने 12 दिसंबर की रात तेज बारिश के दौरान खेड़ीपुल से गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी थी। महिला के शव को पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद बल्लभगढ़ में रेलवे पुल के पास से शुक्रवार को बरामद कर लिया। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी सैफुद्दीन ने बताया कि खेड़ीपुल से बड़ौली पुल तक एनडीआरएफ टीम के साथ पुलिस ने महिला को दो दिनों तक तलाश किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ में रेलवे पुल के समीप महिला का शव नहर में दिखाई दिया। एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से गांव हथाना, तहसील छाता, मथुरा निवासी नेत्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी मन्नू की शादी 9 मार्च 2019 को भारत कॉलोनी, वजीरपुर रोड निवासी विकास उर्फ विक्की से हुई थी। नेत्रपाल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही मन्नू के ससुराल वाले उसे दहेज में कार लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। मन्नू ने उन्हें बताया कि उसके पति, सास व ननद कार व नकदी के लिए परेशान कर रहे हैं और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह नहर में कूद गई थी। खेड़ीपुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे कूदते भी देखा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed