{"_id":"69fcd9b9aad0fa48c909c41b","slug":"women-protest-against-oyo-hotel-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69410-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा
Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को महिलाओं ने होटल के खिलाफ हंगामा किया। उनका आरोप है कि होटल से माहौल खराब हो रहा है और वे असुरक्षित महसूस करती हैं। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विस्तार
पल्ला थाना क्षेत्र स्थित वेदराम कॉलोनी में संचालित एक होटल को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि होटल में आने-जाने वाले लोगों की वजह से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। महिलाएं रास्ते में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और होटल को तुरंत बंद कराने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होटल की जांच की।
विज्ञापन
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि यह एक रिहायशी इलाका है, जहां परिवार और स्कूली बच्चे रहते हैं। उनका कहना है कि होटल में देर रात तक युवक व युवतियों की आवाजाही रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार होटल में आने वाले लोग कॉलोनी में खड़े होकर अभद्र व्यवहार करते हैं। जिससे महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलने के बाद पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायत सुनी और मामले की जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने होटल संचालकों से भी बातचीत की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन