फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women killed and buried

एक आरोपी ने बचाव का भरोसा लेकर दिया साथ

Tue, 10 Sep 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women killed and buried
फरीदाबाद। खेड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले में एक आरोपी ने किशोरी के पिता से कानूनी बचाव का भरोसा लेकर उनकी बेटी के बारे में बताया। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी अमर सिंह ने उन्हें कानूनी बचाव के लिए भरोसे में लिया। इसके बाद प्रदीप व वसीम के द्वारा हत्या कर शव को यमुना के डूब क्षेत्र में दफनाने की बात बताई। यह सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। फरीदाबाद में वह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते हैं। उनके पड़ोस में ही आरोपी प्रदीप सरिया की दुकान करता है। इसके पास आरोपी वसीम व अमर सिंह का आना जाना था। तीस अगस्त को प्रदीप की कार में वसीम व अमर सिंह ने उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए थे। इसके बाद से प्रदीप की कार व तीनों आरोपी फरार थे।
विज्ञापन

प्रदीप पर नहीं था शक
किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें प्रदीप पर बिलकुल शक नहीं था। वह प्रदीप से किशोरी को तलाशने के लिए बार-बार मदद मांग रहे थे। वह हर बार बीमार होने का बहाना बना कर टाल देता था। पड़ोस में दुकान होने के कारण दोनों के बीच काफी नजदीकियां भी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि प्रदीप उनके साथ ऐसी वारदात कर सकता है। उन्हें हमेशा ही प्रदीप पर भरोसा रहा था। यही कारण रहा कि बेटी के लापता होने के बाद से कई बार उन्होंने खुद प्रदीप से उसे तलाशने के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ललित नागर बोले, पुलिस भी बराबर की दोषी
किशोरी के शव को यमुना किनारे दबाए जाने की खबर मिलते ही कांग्रेसी विधायक ललित नागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दस दिन के दौरान इस मामले में उन्होंने पुलिस के जांच अधिकारी श्रीराम से लेकर थाना प्रभारी, एसीपी और डीसीपी तक को फोन किया, मगर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिवार सीसीटीवी फुटेज दिखाकर प्रदीप की गाड़ी पर संदेह जता रहा था, मगर पुलिस ने इस फुटेज को देखना और प्रदीप से पूछताछ तक करना उचित नहीं समझा। विधायक ने कहा कि इस मामले में जितना अपराध आरोपी युवकों का है, उतना ही पुलिस का भी है। उन्होंने इस मामले में डीजीपी और मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
रोहतक में पोस्टमार्टम कराने की मांग
विधायक ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम रोहतक में कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किशोरी का पोस्टमार्टम रोहतक में बोर्ड गठित कर कराया जाए। शहर की बेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आए दिन छेड़छाड़ व हत्या जैसी घटनाएं शहर में लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण हैं।
भाई-बहन में सबसे छोटी थी किशोरी: मृतक किशोरी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। दोनों बड़े भाई में सबसे लाडली थी। उसके खो जाने से पूरे परिवार में मातम हैं।

घर पर तैयारी कर 10वीं की परीक्षा देने की बात कही थी
किशोरी के पिता ने बताया कि बीते साल वह दसवीं में फेल हो गई थी। इसके बाद कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी की शिकायत कर उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया था। उसने कहा था कि अब घर में तैयारी कर दसवीं की परीक्षा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed