Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women in the housing society are managing everything from ritual offerings (puja materials) to e-waste.

Faridabad News: पूजा सामग्री से लेकर ई-वेस्ट तक का प्रबंधन कर रहीं सोसाइटी की महिलाएं

Tue, 17 Nov 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women in the housing society are managing everything from ritual offerings (puja materials) to e-waste.
हर महीने 600 किलो कचरे का हो रहा उचित निस्तारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्योहारों के बाद पूजा सामग्री को कूड़ेदान या खाली जगहों पर फेंकने के बजाय उसका सही तरीके से निस्तारण हो, इसके लिए ग्रेटर फरीदाबाद की आरपीएस सवाना सोसाइटी की महिलाओं ने अनूठी पहल की है। सोसाइटी की आठ सदस्यीय ग्रीन गार्जियंस टीम ने आरडब्ल्यूए और निवासियों के सहयोग से दीपावली के बाद निकली पूजा सामग्री को अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र कर उसका उचित प्रबंधन कराया।

इस पहल के जरिए महिलाओं ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। आरडब्ल्यूए सदस्य निधि धवन ने बताया कि दीपावली के बाद फूल-पत्तियां, पूजा की बातियां, धूप की राख, खंडित मूर्तियां, धार्मिक फोटो और पुराने वस्त्र सामान्य कचरे में न डालने की अपील की गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में निवासियों ने सामग्री अलग-अलग जमा कराई। हाउसकीपिंग के छह कर्मचारियों ने भी कचरे को छांटने और अलग करने में सहयोग दिया। फूल-पत्तियों जैसी जैविक सामग्री से सोसायटी में ही खाद बनाई जाएगी, जबकि खंडित मूर्तियां, धार्मिक फोटो और पुराने कपड़े दिल्ली की संस्था स्वच्छ वाहिनी को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए सदस्य निधि धवन ने बताया कि टीम में स्मिता पांडेय, मनिका गुप्ता, स्वाति भल्ला, कल्पना तिवारी, सोनल आनंद, उमा काजला, जगदीप कौर और रुचिता उप्पल शामिल हैं। निधि धवन के अनुसार, करीब पांच साल पहले महिलाओं ने रसोई के कचरे से खाद बनाने की शुरुआत की थी। पिछले तीन साल से आरडब्ल्यूए के सहयोग से इसका नियमित प्रबंधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आरडब्ल्यूए सदस्य राजीव खुराना और पंकज शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में रसोई के गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। पॉलीथिन, गत्ते और अन्य सूखा कचरा इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन को दिया जाता है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक कचरा नमो ई-वेस्ट संस्था को सौंपा जाता है। इस व्यवस्था के तहत हर महीने करीब 600 किलो कचरे का उचित निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं की यह पहल बताती है कि सामूहिक प्रयास से सोसायटी स्तर पर कचरे को समस्या के बजाय संसाधन में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed