फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women beat up police team with batons, youth injured himself to trap personnel

हरियाणा: दबिश देने गई पुलिस पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 25 Aug 2021 06:36 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद 
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद  Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Aug 2021 06:36 PM IST
सार

हरियाणा के पलवल में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिस की टीम दबिश देने गई थी। वहां पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा गया।

विज्ञापन
Women beat up police team with batons, youth injured himself to trap personnel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। वहीं, आरोपी ने पुलिस को झूठे आरोप में फंसाने व अपने बचाव में गले व पैर पर ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने आरोपी व उसकी मां तथा बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार चांदहट थाने में कार्यरत एएसआई राजेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे अपनी टीम के साथ परशुराम कालोनी निवासी प्रवीण के घर दबिश देने गए थे। प्रवीण के खिलाफ चांदहट थाने में अवैध हथियार, मारपीट व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। पुलिस टीम जैसे ही प्रवीण के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो प्रवीण की मां किरणवती व बहन रचना ने दरवाजा खोला और पुलिस को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


प्रवीण को जैसे ही पुलिस की भनक लगी तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस द्वारा बार-बार दरवाजा खुलवाने का आग्रह किया तो किरणवती व रचना ने मारपीट शुरू कर दी। प्रवीण ने भी अपना दरवाजा खोलकर लाठी लेकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और भागकर दूसरे कमरे के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान प्रवीण की मां व बहन ने कहा कि कहा कि तू अंदर जहर खा ले और ब्लेड से अपने ऊपर हमला कर ले। जिसके बाद इन पुलिस वालों को हत्या के केस में फंसा देंगे। उसी दौरान प्रवीण ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर कमरे में ब्लेड से अपनी गर्दन व पैरों पर हमला कर लिया। जिस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर पुलिस बल मौके पर बुलाया गया और अंदर से प्रवीण को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।


जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित पुलिस कर्मी की शिकायत पर आरोपी प्रवीण, उसकी मां किरणवती व बहन रचना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed