फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are liking the Khadi bedsheets of Uttar Pradesh at the Saras Mela.

Faridabad News: सरस मेले में उत्तर प्रदेश की खादी बेडशीट महिलाओं को आ रही पसंद

Sun, 04 Jan 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women are liking the Khadi bedsheets of Uttar Pradesh at the Saras Mela.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर- 12 में चल रहे सरस मेले में उत्तर प्रदेश की खादी बेडशीट महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। बागपत से पहुंचे रेहान अपने साथ खादी और सूती बेडशीट, कंफर्टर, तौलिया व खेस लेकर पहुंचे हैं। वहां के डिजाइन लोगों को भा रहे हैं।

रेहान ने बताया कि वे कई वर्ष से यह काम कर रहे हैं। इससे पहले वे पांच बार सरस मेले में आ चुके हैं। उन्हें यहां लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। उनका हैंडलूम का बड़ा काम है। सभी बेडशीट कारीगरों ने खुद हाथों से बनाई हैं। इन्हें बनाने में काफी समय लगता है। एक चादर को पूरा एक दिन लग जाता है, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये है। महिलाओं को घर सुंदर ही अच्छा लगता है, इसके लिए महिलाएं बेडशीट और उसके मिलान के तकिए के खोल चुनकर खरीदती हैं। इसलिए सभी डिजाइन और रंग महिलाओं की पसंद के मुताबिक ही चुने गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगभग 150 कारीगरों को उन्होंने रोजगार भी दिया है। यह काम उनका पीढ़ियों से चलता आ रहा है। इसके साथ ही तीस साल से वे अलीना समूह से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed