{"_id":"65b939a6275d8c5e450448d9","slug":"womans-head-broken-by-hitting-her-with-a-brick-when-she-asked-for-loan-back-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20028-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उधार वापस मांगने पर ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उधार वापस मांगने पर ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गोपी कॉलोनी में उधार वापस मांगने पर एक व्यक्ति ने ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के हापुड़ निवासी संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल गोपी कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। उनकी गली में आलम सैफी नाम का व्यक्ति भी रहता है। कुछ दिनों पहले आलम ने उनसे 22 हजार रुपये उधार लिए थे। बार बार मांगने पर भी वह पैसे वापस नहीं कर रहा था। सोमवार शाम महिला ने आलम को गली से जाते देखा तो उधार दिए 22 हजार रुपये मांगने लगी। इस बात पर आलम नाराज हो गया और सड़क से ईंट उठाकर संगीता के सिर में दे मारी। सिर में गंभीर चोट आने से संगीता बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।