{"_id":"64d2425368908b4afa0e3857","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-case-against-in-laws-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10985-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल वालों पर केस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया।
पुलिस के अनुसार, फ्रूट गार्डन के सी ब्लॉक निवासी सुभाष चंद्र रोहिल्ला ने शिकायत में बताया कि उन्हाेंने बेटी माधुरी की शादी वर्ष 2011 में एनआईटी एच ब्लॉक निवासी पुनीत से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति पुनीत, ससुर हरीशचंद्र, सास मीना दुआ, देवर जतिन बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। ऐसे में बेटी को अपना घर चलाने के लिए कई जगह नौकरी करनी पड़ी। दामाद पुनीत बेटी की कमाई अपने पास रख लेता था और उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर आखिर में बेटी ने नौकरी छोड़ दी। अपने पीएफ के पैसों से ब्यूटी पार्लर खोला लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उसे भी बंद करवा दिया। सोमवार दोपहर पुनीत का फोन आया कि माधुरी की तबियत खराब है। जब वह बेटी के घर पहुंचे तो देखा की बेटी पंखे से लटकी हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसकी हत्या कर फंदो पर लटका दिया।