{"_id":"67ed7f9a95c582fdaa07b9b0","slug":"womans-body-found-in-a-red-suitcase-head-and-legs-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-40982-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लाल रंग के सूटकेस में मिला महिला का शव, सिर व पैर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लाल रंग के सूटकेस में मिला महिला का शव, सिर व पैर गायब
विज्ञापन
मवई एरिया में स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे से बदबू आने पर दी पुलिस को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना एरिया में मवई गांव के पास बुधवार को सड़क किनारे पड़े सूटकेस में करीब 40 साल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने लाल रंग के सूटकेस को खोला तो उसमें महिला का सिर्फ धड़ था। सिर और पैरों का हिस्सा नहीं था। शुरुआती जांच में शव लगभग एक सप्ताह पुराना बताया गया है। खेड़ीपुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना और अपराध शाखा की टीम शव की शिनाख्त के प्रयास टीम लगी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के साथ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मवई गांव के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे झाड़ियों में लाल रंग का सूटकेस पड़ा है और उसमें से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर महिला का बगैर कपड़ों का धड़ था। सिर और पैरों का हिस्सा नहीं था। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। धड़ के हिस्से को मोर्चरी में रखवाया गया है।