{"_id":"620ddae1ee6ff472ef68d7da","slug":"woman-screaming-at-night-in-faridabad-many-young-man-forcibly-took-away-in-a-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रात को चीखती-चिल्लाती रही महिला, जबरन कार में बैठाकर ले गए युवक, पीड़िता के बचाव में आए लोगों को युवकों ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: रात को चीखती-चिल्लाती रही महिला, जबरन कार में बैठाकर ले गए युवक, पीड़िता के बचाव में आए लोगों को युवकों ने धमकाया
Thu, 17 Feb 2022 10:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:49 AM IST
सार
फरीदाबाद के एरिया एनआईटी-1 चौक पर मंगलवार की रात को एक महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कार सवार युवक उसे जबरन बैठाकर ले गए। महिला के बचाव में आए लोगों को युवकों ने धमकाया।
विज्ञापन
महिला को कार में ले जाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में सबसे भीड़भाड़ वाले एरिया एनआईटी-1 चौक पर रात में एक महिला चीखती-चिल्लाती हुई भागने की कोशिश कर रही थी। उसी समय कार लेकर पहुंचे युवकों ने महिला को जबरन खींचते हुए उसमें बैठा लिया। कुछ लोग महिला को बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन युवकों ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया।
इसके बाद महिला को लेकर वह लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने इस घटना को महिला का पारिवारिक मामला बताया। पूरे दिन यह घटना चर्चा का विषय बना रहा।
मंगलवार रात एनआईटी-1 चौक पर बदहवास हालत में भागती हुई एक महिला दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां खड़े कुछ लोगों से महिला ने मदद की गुहार लगाई और पुलिस तक पहुंचाने के लिए कहा। इसी दौरान दिल्ली की नंबर प्लेट वाली एक कार वहां आकर रुकी।
विज्ञापन
उसमें से 5-6 लड़के उतरे और महिला की तरफ दौड़े। उन्हें देखकर महिला भागने लगी और वहां खड़े लोगों से बचाने की गुहार लगा रही थी। लेकिन कार सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे कार में बैठाने की कोशिश करने लगी। महिला उनके साथ न जाने की बात कहते हुए चीख-चिल्ला रही थी।

वहां खड़े लोग जब महिला को बचाने के लिए आगे बढ़ तो कार सवार युवकों ने उन्हें धक्का दिया और धमकी देते हुए भगा दिया। कुछ लोग हिम्मत करते हुए फिर से आगे बढ़ लेकिन लड़के उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए।
इसके बाद लड़कों ने जबरन महिला को खींचकर कार में बैठा लिया और भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक वहां से निकल गए थे। इस घटना से एनआईटी एक एरिया में अफरातफरी का माहौल हो गया।
कोतवाली प्रभारी हुकुम सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की गई तो पता चला कि महिला अपने घर से नाराज होकर भागी थी। कार सवार लोग उसके परिवार के लोग थे जो उसे अपने साथ ले गए। इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।