फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman molested on foot over bridge, mob catches and beats up accused

फरीदाबाद में शर्मनाक घटना: फुट ओवर ब्रिज पर महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Sat, 01 Nov 2025 01:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:16 PM IST
सार

फरीदाबाद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के एक फुट ओवर ब्रिज पर एक महिला से छेड़छाड़ की गई। महिला का कहना है कि शुक्रवार शाम वो अपने परिचित को छोड़कर वापस लौट रही थी। बल्लभगढ़ की ओर से वो पैदल आई और ओल्ड रेलवे फरीदाबाद स्टेशन के पास बने फुट ओवर ब्रिज पर जाने लगी। महिला ने 4-5 सीढि़यां ही चढ़ी थी कि किसी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया।

विज्ञापन
Woman molested on foot over bridge, mob catches and beats up accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-17 थाना इलाके में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की ओर से फुट ओवर ब्रिज पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया और कपड़े फाड़ने व उतारने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और आरोपी को पकड़कर पीटा, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विशाल (25) संत नगर इलाके का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत खेड़ीपुल थाना इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का कहना है कि शुक्रवार शाम वो अपने परिचित को छोड़कर वापस लौट रही थी। बल्लभगढ़ की ओर से वो पैदल आई और ओल्ड रेलवे फरीदाबाद स्टेशन के पास बने फुट ओवर ब्रिज पर जाने लगी। शाम लगभग साढ़े 7 बजे का समय था। महिला ने 4-5 सीढि़यां ही चढ़ी थी कि किसी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया। आरोपी ने महिला के कपड़े उतारने व खींचने का प्रयास किया। महिला को जकड़े हुए ही वो फुट ओवर ब्रिज से नीचे खींचने लगा। इसी दौरान महिला ने बचने के लिए शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठे हुए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। 
विज्ञापन


वारदात की सूचना के बाद सेक्टर-17 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संत नगर इलाके के विशाल के तौर पर हुई। पुलिस ने महिला के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। शक है कि वारदात के दौरान आरोपी ने कोई नशा किया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed