{"_id":"6679c0dc8c396b64460237c4","slug":"woman-leaving-for-vrindavan-murdered-and-threw-her-body-in-the-fields-faridabad-news-c-24-1-fb11002-106990-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वृंदावन के लिए निकली महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वृंदावन के लिए निकली महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंका
विज्ञापन
मृतका के सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया हत्या का मुकदमा दर्ज
- तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा कराया शव का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। वृंदावन जाने की बात कहकर घर से गई महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव मंडकौला-मढनाका रोड के किनारे पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। हथीन थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर को तीन सदस्यीय बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। अभी तक पुलिस हत्यारों की पहचान नहीं कर पाई है।
मंडकौला चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार कैलाश नगर निवासी गोपीराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी शिवांगी की शादी गांव ताराका में हुई थी। फिलहाल वह अपने मायके आई हुई थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे शिवांगी मथुरा-वृंदावन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, परंतु देर रात तक भी घर वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह शिवांगी का शव मंडकौला से मढनाका जा रही सड़क के किनारे मिला। खेतों पर आए किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कपड़ों व आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान हो पाई। पुलिस ने उन्हें मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। शिवांगी के सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान हैं। किसी ने शिवांगी की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका है।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत होता है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक यह साफ नही हो पाया है कि शिवांगी किसके साथ गई थी। इस बारे में उनके पिता ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। मृतका के फोन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
पुलिस ने बताया कि तीन सदस्यीय डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब के डॉक्टर एवं क्राइम एवं सीन के स्पेशलिस्ट भी पहुंचे। समाचार भेजे जाने तक हत्यारे एवं हत्या का कारण पता नही चल पाया है।