फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman killed by poisoning, case filed against husband

Faridabad News: जहर देकर महिला की हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 07:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 31 Jul 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by poisoning, case filed against husband
खेडी पुल थाना में मृतका के पिता ने दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके की भारत काॅलोनी में एक महिला की जहर के कारण मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के भागीरथी विहार निवासी मोरपाल शर्मा ने पुलिस को बताया बेटी सविता की शादी साल 2011 में संजय काॅलोनी निवासी विमल शर्मा के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद सास व ससुर व पति विमल ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मोरपाल शर्मा ने इस बारे में दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में शिकायत की थी। वहां आरोपियों ने अपनी गलती मान ली और सविता को घर ले आए। करीब एक साल बाद ससुराल वालों ने सविता को घर से निकाल दिया। माेरपाल शर्मा ने बेटी को भारत काॅलोनी स्थित अपना मकान रहने के लिए दे दिया। आरोप है यहां भी विमल सविता के साथ मारपीट करता था। शनिवार को माेरपाल की अपनी बेटी के साथ बात हुई थी। उसने बताया विमल के साथ झगड़ा हो गया है। अगले दिन मोरपाल ने विमल को फोन पर सविता के बारे में पूछा तो विमल ने कहा वह सो रही है, बात नहीं करा सकता। करीब 11 बजे विमल ने फोन पर बताया सविता अस्पताल में भर्ती है। माेरपाल परिवार सहित अस्पताल पहुंचे तो देखा सविता की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बताया सविता को मृत अवस्था में लाया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया उसे जहरीला पदार्थ दिया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed