फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman injured in beating dies during treatment

Faridabad News: पिटाई से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

Fri, 01 Aug 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in beating dies during treatment
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी थाना इलाके के गांव फतेहपुर चंदीला में पानी की सप्लाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पिटाई से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका सुनीता पांच जुलाई को झगड़े के बाद से घायल हालत में अस्पताल में उपचाराधीन थी। वहीं पुलिस का कहना है कि झगड़े में मारपीट महिला नहीं बल्कि उसके पति के साथ हुई थी। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद ही पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

मृतका बिहार की मूल निवासी महिला सुनीता (39) बीते दस साल से परिवार के साथ गांव फतेहपुर चंदीला में किराये के मकान में रहती थी। पांच जुलाई को सुनीता के परिवार और पड़ोसी परिवार के बीच पीने के पानी को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा और लाठी-डंडों व हेलमेट से मारपीट तक हुई। मकान मालिक ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। आरोप है कि सुनीता और उसके पति को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया। कुछ दिन इलाज के बाद परिवार के लोग उसे फरीदाबाद ले आए और इलाज कराते रहे। इलाज के दौरान बुधवार को सुनीता की मौत हो गई। परिवार अब आरोप लगा रहा है कि झगड़े में लगी चोटों के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed