फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies while crossing railway track in Ballabhgarh, another seriously injured

Faridabad News: बल्लभगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Thu, 05 Feb 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies while crossing railway track in Ballabhgarh, another seriously injured
रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 52 वर्षीय महिला संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद दूसरी महिला पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे के आसपास हुआ, हालांकि घटना की जानकारी आसपास के लोगों और रेलवे पुलिस को करीब नौ बजे के आसपास मिली।

मिली जानकारी के अनुसार संगीता और पूनम एक-दूसरे को जानती थीं और दोनों रोजाना की तरह सुबह नौकरी पर जाने के लिए निकली थीं। सेक्टर-58 के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। सुबह घना कोहरा होने के कारण ट्रेन समय रहते दिखाई नहीं दी और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। तेज टक्कर के चलते संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पूनम को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी कमर और हाथ-पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है, वहीं ट्रेन की चपेट में आने से उसके कूल्हे की तरफ का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में पूनम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और ट्रैक पार करते समय ट्रेन का नजर न आना माना जा रहा है। रेलवे पुलिस का कहना है कि इस मार्ग से सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग नौकरी पर आने-जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed