फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies while closing shop shutter, case registered against husband

Faridabad News: दुकान का शटर बंद करते समय महिला की मौत, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman dies while closing shop shutter, case registered against husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पवर्तीया कॉलोनी में एक दुकान को बंद करते समय शटर में करंट दौड़ने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान किरन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


मृतका के भाई मनोज ने शिकायत में बताया कि वह हरी विहार बल्लभगढ़ में परिवार के साथ रहता है। उन्होंने बहन किरन की शादी 16 साल पहले पुष्पेंद्र के साथ की थी। पुष्पेंद्र पर्वतीय कालोनी चाचा चौक के पास रहता है। वहीं पर कपड़े की दुकान चलाता है। वह बहन को परेशान करता था। वह आए दिन मारपीट भी करता था। घर से भी निकाल दिया था। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। जिसके बाद पंचायत कर बहन के ससुराल वालों को समझाया गया था। दो सितंबर को बहनोई ने बहन को दुकान का शटर नीचे करने को कहा। जैसे ही बहन ने शटर को हाथ लगाया तो उसे करंट लग गया। बहन नीचे गिर गई। बेहोश हो गई। बहन को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी आशंका अनुसार पुष्पेन्द्र ने बहन की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed