फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances Murder FIR on Six Including Husband and His Mistress

डर्टी टीचर: छात्रा के प्यार में बीवी पर जुल्म, दर्द न सह सकी सविता; छोड़ दी दुनिया, पति-प्रेमिका पर एफआईआर

Mon, 01 Jun 2026 06:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Jun 2026 06:48 PM IST
सार

मृतका की पहचान सविता तेवतिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सविता की शादी करीब 18 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र के नगला गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों फरीदाबाद के सेक्टर-7 में रहने लगे और घर पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करते थे।

विज्ञापन
Woman Dies Under Suspicious Circumstances Murder FIR on Six Including Husband and His Mistress
मृतिका सरिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर-7 क्षेत्र में 37 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्यूशन शिक्षक पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


Trending Videos

18 साल पहले संदीप से हुई थी शादी
मृतका की पहचान सविता तेवतिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सविता की शादी करीब 18 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र के नगला गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों फरीदाबाद के सेक्टर-7 में रहने लगे और घर पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करते थे। दंपती के दो बच्चे हैं और परिवार सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा संग थे संदीप के संबंध
सेक्टर-7 क्षेत्र में एक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि कोचिंग पढ़ने आने वाली एक छात्रा के साथ संदीप के कथित अवैध संबंध बन गए थे। उनका कहना है कि जब यह संबंध शुरू हुआ तब छात्रा नाबालिग थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। परिजनों का आरोप है कि युवती वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत है, लेकिन उसके और संदीप के बीच संबंध लगातार बने हुए थे।

विज्ञापन

सविता को धमकाती थी छात्रा, करती थी संदीप संग रहने की बात
परिजनों के मुताबिक उन्होंने कई बार इस संबंध को लेकर संदीप और उसके परिवार से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि युवती सविता को धमकाती थी और संदीप के साथ रहने की बात कहती थी। इन परिस्थितियों के कारण सविता मानसिक तनाव में रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति को सीधे तौर पर मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। हालांकि मृतका के पिता दशरथ डागर ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत के पीछे उसके पति संदीप तेवतिया, सास-ससुर, उक्त महिला, उसके भाई, मां तथा चाची की भूमिका है। उनका कहना है कि इन सभी लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।

मजदूर ने दी थी सविता की मौत की जानकारी
वहीं दूसरी ओर मृतका के ससुर कैप्टन सुरेंद्र कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह, उनकी पत्नी और बेटा संदीप एक रिश्तेदार के निधन पर जेवर गए हुए थे। घर पर सविता अकेली थी और मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उनके अनुसार एक मजदूर ने फोन कर बताया कि सविता दरवाजा नहीं खोल रही है। पड़ोसी की मदद से घर की जांच की गई तो सविता फंदे पर लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का बयान
सेक्टर-7 चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed