{"_id":"68fdfb048d843638600b35c1","slug":"woman-dies-as-auto-overturns-driver-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54318-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑटो पलटने से महिला की मौत, चालक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑटो पलटने से महिला की मौत, चालक काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव पन्हेड़ा खुर्द में ऑटो पलटने से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। थाना छांयसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पन्हेड़ा खुर्द की रहने वाली रजनी आईएमटी की कंपनी में नौकरी करती थी। शनिवार को काम करके घर लौट रही थी।
ऑटो में बैठे दीपांशु के अनुसार चालक काफी तेजी से ऑटो चला रहा था। इसको लेकर कई बार सवारियों ने उसको धीरे चलाने के लिए कहा लेकिन वह सुन नहीं रहा था। जैसे ही ऑटो गांव के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक को ओवरटेक करने के चलते पलट गया, जिसमें रजनी बुरी तरह से घायल हो गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर काबू कर लिया है।