फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies after delivery, commotion in hospital

Faridabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, commotion in hospital
परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में मंगलवार देर रात 23 वर्षीय महिला की शिशु को जन्म देते ही मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में देर रात हंगामा भी किया।

महिला की जेठानी प्रिया ने बताया कि सोमवार की शाम महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की देर रात आपातकालीन स्थिति में महिला का ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की तुरंत मौत हो गई। महिला के पति सुभाष चंद ने इसका आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाया है। विनय नगर निवासी सुभाष चंद ने बताया कि सोमवार की देर रात भानवती को चेकअप के लिए अस्पताल लाए थे, जिसके बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। मंगलवार की सुबह तक जब महिला को दर्द नहीं उठा तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर डिलीवरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉक्टर की बात मानकर उन्होंने साइन कर दिए। जब डिलीवरी हुई तो परिवार को इस बारे में नहीं बताया गया। जिसके बाद पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस के आने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी भानवती की मौत हो चुकी है। फिलहाल बच्चे को निकू वार्ड में रखा गया है। परिवार ने इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दी है। मृत्क की जेठानी प्रिया ने बताया कि जब रात ऑपरेशन हुआ, उस दौरान महिला बिल्कुल ठीक थी। टांके लगाते समय महिला की मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

अस्पताल में मंगलवार देर रात भानवती की अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद ऑपरेशन किया गया था, लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई। इसको लेकर शिकायत आई है। इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ सतिंदर वशिष्ट, पीएमओ, फरीदाबाद


हमारे पास सुभाष की शिकायत आई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। विसरा जांच के लिए जाएगा, जिसके बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। -धर्मपाल, चौकी इंचार्ज, एनआईटी 3, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article