फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies after being hit by a pole

Faridabad News: खंभे की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 17 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a pole
हथीन। गांव मंडकौला में बिजली के खंभे की चपेट में आकर महिला कमला (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कमला मजदूरी करती थी। वह हाल ही में लगाए गए बिजली के पोल के पास से गुजर रही थी। पोल को बंदर हिला रहे थे। अचानक पोल गिर गया और महिला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नूंह नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मंडकौल पुलिस चौकी प्रभारी सचिन ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला के पति भीमसेन ने शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। बिजली का पोल हाल ही में लगाया गया था। अभी तक उसमें बिजली के तार भी नहीं लगे हैं। संभव है किसी ठेकेदार के माध्यम से पोल लगवाए गए हों। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed