फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   woman died during treatment in hospital who was injured by a shovel in Ballabhgarh

NCR में सनकी देवर: 'घर में बहू...', भाभी की एक बात से हुआ नाराज, मौका देख फावड़े से किया था हमला; तोड़ा दम

Wed, 04 Jun 2025 07:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर में एक देवर ने अपनी भाभी पर फावड़े से हमला किया, जिसके बाद अब महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने अब हत्या की धारा जोड़कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
woman died during treatment in hospital who was injured by a shovel in Ballabhgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांव नरहावली में देवर के भाभी पर फावड़े से हमला करने के मामले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज एफआईआर में अब हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव नरहावली निवासी रिंकू ने बताया कि पांच भाई-बहन हैं। उनके पिता बिल्लू स्टार वायर कम्पनी फरीदाबाद में काम करते हैं। उनके चाचा दर्शन का मकान भी उनके मकान के साथ है, जिनकी 6 लड़कियां हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने काफी समय पहले अपनी पत्नी को बेटियों सहित घर से निकाल दिया था। 30 मई की दोपहर को उनके चाचा दर्शन उनके घर पर आए और उनकी मां माया (55) से गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उनकी मां ने कहा कि घर में बहू बेटी हैं। जिसके चलते मां ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। शाम को उनकी मां माया, उनका बेटा सौरभ और बेटी प्रियंका तीनों गांव के रास्ते पर घूमने के लिए जा रहे थे। 


उस रास्ते पर चलते हुए जब वह विनोद के खेत के पास पहुंचे, तभी पीछे से चाचा दर्शन ने फावड़े से उनकी मां पर हमला कर दिया। मां को उपचार के लिए सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 3 जून को देर रात मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed