{"_id":"68e77d17d4a7e46837068d80","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-at-home-in-faridabad-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, रात को नींद से जागे पति को फंदे पर लटकी मिली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, रात को नींद से जागे पति को फंदे पर लटकी मिली पत्नी
Thu, 09 Oct 2025 02:52 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:52 PM IST
सार
पति अनुज ने बताया कि वह चालक है। रोजाना की तरह रात को नौकरी करने के बाद 9 बजे घर लौटे थे। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। रात में जब वो जागा तो उसने फंदे पर लटका पत्नी का शव देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डबुआ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। वह अपने पति अनुज और दो बच्चों के साथ गाजीपुर रोड पर किराये के मकान में रह रही थी। मूल रूप से मृतका का परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाले है।
विज्ञापन
पति अनुज ने बताया कि वह चालक है। रोजाना की तरह रात को नौकरी करने के बाद 9 बजे घर लौटे थे। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। एक कमरे में अनुज अकेले सो रहे थे जबकि दूसरे कमरे में उनकी पत्नी संध्या अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात जब अनुज शौच के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है। इस घटना की सूचना पुलिस और पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन
उनकी 2009 में शादी हुई थी। उनके 13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात महिला के शव को पंखे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन