फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman coming from Odisha to Delhi dies in train

फरीदाबाद: उड़ीसा से दिल्ली आ रही महिला की ट्रेन में मौत

Wed, 15 Feb 2023 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman coming from Odisha to Delhi dies in train
उड़ीसा से दिल्ली जा रही महिला की ट्रेन में मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक महिला की उत्कल एक्सप्रेस में मंगलवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान अंजली गुप्ता के रूप में हुई। बताया गया कि महिला परिवार के साथ उड़ीसा से दिल्ली आ रही थी। इस दौरान स्वास्थ्य बिगड़ गया और मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक अंजली (42) उत्कल एक्सप्रेस से दिल्ली घूमने आ रही थी। मंगलवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी रेलवे डॉक्टर, जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह और एएसआई सुदेश कुमारी स्टेशन पहुंची। डॉक्टरों ने चेक किया तो अंजलि की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने अंजलि की बेटी और बहन को दिल्ली से बुलाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

--------------
अज्ञात शव मिला
मंगलवार को रेलवे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 साल है। मृतक ने नीले-हरे रंग की शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों से पहचान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed