फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman assaults and bites two policemen

पुलिस पर भारी पड़ी अकेली महिला: विवाद निपटाने पहुंची थी खाकी, तभी शशि हो गई बेकाबू, मारपीट के बाद दांत से काटा

Tue, 30 Sep 2025 07:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 07:20 PM IST
सार

मारपीट के दौरान महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को काट लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सिटी पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Woman assaults and bites two policemen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के कुम्हार वाड़ा में रहने वाली महिला ने ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) दुर्गा शक्ति पुलिस टीम में तैनात महिला पुलिसकर्मी और एक सिपाही के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला ने दोनों को काट लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सिटी पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 

विज्ञापन

ईआरवी की दुर्गा शक्ति पीसीआर पर तैनात एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को डायल 112 पर कुम्हार वाड़ा में रहने वाली शशि ने सूचना दी कि उसके मकान पर उसके ननदोई ने ताला लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही महिला शशि ने चिल्लाना शुरू कर दिया और उसके मकान का ताला तोड़ने को कहने लगी। जिस पर पुलिस ने कहा कि मकान मालिक रमन कुमार मौके पर नहीं है। इसलिए वह मकान का ताला नहीं तोड़ सकते है। उसी बात पर महिला गुस्सा हो गई और महिला पुलिसकर्मी पूजा का गिरेबान पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

दूसरा सिपाही कुलदीप ने महिला पुलिसकर्मी पूजा का बीच बचाव किया। तभी आरोपी महिला ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसे काट खाया। वहीं महिला पुलिसकर्मी पूजा को भी काट लिया। जैसे-तैसे करके महिला को दोनों पुलिसकर्मी ने गिरफ्तार किया। 

उसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी महिला शशि के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और मारपीट करने पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिल्डरों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश: नामी बिल्डर से मांगी थी 15 करोड़ की रंगदारी; 12वीं पास है मास्टरमाइंड

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed