फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman arrested for forcing a teenager into prostitution

Faridabad News: किशोरी से देह-व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for forcing a teenager into prostitution
फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र में किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में एक महिला को डबुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सेक्टर-29 निवासी ममता के तौर पर हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में डबुआ कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल को बगैर कुछ बताए घर से चली गई थी। आसपास काफी तलाश किया लेकिन किशोरी नहीं मिली। डबुआ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल को किशोरी को ढूंढ निकाला। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली उसे अपने साथ ले गई थी। वे दोनों सहेली के कहने पर एक महिला के पास गए। उस महिला ने जबरन किशोरी से देह-व्यापार करवाया। पुलिस ने केस में धाराएं जोड़ने के बाद आरोपी महिला ममता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed